Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसीनगर में सुबह-सुबह डंडे से खूनी हमला, वृद्धा की मौत, तीन अन्य घायल


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से ली जानकारी

घोसी।मऊ। घोसी नगर के कस्बा खास मोहल्ले में रविवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा एक प्रौढ़ महिला की डंडे से किए गए हमले में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सुबह-सुबह हुई इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी  और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
  रविवार सुबह करीब 5:30 बजे कस्बा खास निवासी राम अवतार सोनकर 30 वर्षीय पुत्र अकलू सोनकर ने सड़क पर पड़े बांस के डंडे से कथित तौर पर मोहल्ले के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान गुलाबी देवी 60 वर्षीय पत्नी तेजू कन्नौजिया समेत चार लोग घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गुलाबी देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।
    हमले में घायल गुलाब सोनकर 55 वर्ष, राम अवतार गुप्ता 55 वर्षऔर सिराज अहमद 40 वर्ष का अस्पताल में उपचार किया गया। वही वृद्धा की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीओ ने की पूछताछ:
    घटना की सूचना मिलने पर सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच-पड़ताल की ताकि हमले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। इसके बाद सीओ मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
   कोतवाल रवींद्रनाथ राय के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम अवतार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh