घोसी के पकड़ी मोड़ मेले में बिछड़ीं दो मासूम बच्चियां को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
घोसी। मऊ। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर बुधवार को आयोजित भव्य मेले में घोसी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। कोतवाली पुलिस जहां मेले की भीड़ को व्यवस्थित करने में लगी रही वहीं मेले में परिजनों से बिछड़ीं दो अलग-अलग बच्चियों को पुलिस टीम ने सकुशल उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस की इस तत्परता की लोगों ने सराहना की।
हर साल की तरह इस बार भी पकड़ी मोड़ से लेकर मधुबन मोड़, बड़ागांव मोड़ तक दशहरा का भव्य मेले का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मेले को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय पूरी मुस्तैदी से नेतृत्व कर रहे थे, वही एसआई अशोक सिंह एवं एसआई यशोदा,ऋचा सोनी अपनी टीम के साथ लगातार मेले में गश्त कर रही थींऔर शोहादों पर नजर बनाए हुए थी।
इसी दौरान मेले में अपने परिजनों से बिछड़ीं दो बच्चियां को परेशान देख कर महिला पुलिसकर्मियों ने दुर्गापूजा पंडाल में लेजाकर लाउडस्पीकर से बार बार इनके विषय में प्रसारित करा कर लोगों को सूचित किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों के परिजनों का पता लगाया और उन्हें सकुशल उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बिछड़ी बच्चियों को परिवार से मिलाने की पुलिस की पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
मेले में चार पहिया वाहनों के साथ मोटर साइकिल आदि के आने से रोकने को लेकर रूट डायवर्जन करने की व्यवस्था को सभी ने तारीफ किया।


























































Leave a comment