Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नोना पार में आधी रात मौत बनकर आई आग तीन जिंदगी हुई खत्म

• आठ माह के मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत महिला की स्थिति गंभीर 

देवरिया।भटनी> रात का सन्नाटा अभी टूटा भी नहीं  कि नोनापार गांव में आग की  घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। मंगलवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। देख ही देखते आग लपटों ने पूरी झोपड़ी को घेर लिया। इस हादसे में तीन लोगों की जल कर मौत हो गई। मृतकों में आठ माह का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं आग से बुरी तरह झुलसी महिला को उपचार के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है
इस दर्दनाक घटना में बालकिशुन बासफोर, जितेंद्र बासफोर और जितेंद्र के आठ माह के बेटे मटेलू उर्फ शनि की मौत हो गई। आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि झोपड़ी के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने का  मौका  ही नहीं मिल पाया। हादसे की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने वाले परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया
मृतक बालकिशुन के सात बेटों के नाम रतन, महेंद्र, हरिचंद, अंतिचन, अमरजीत, राजेंद्र और अंकित बताए गए हैं। तीन लोगो की एक साथ मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। आग की चपेट में आकर चार बकरियां भी मर गईं। घर में रखे मोबाइल फोन, पहचान पत्र, दो साइकिल, कपड़े, बर्तन, संदूक और दूसरे जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। लोगो ने बताया कि परिवार मूल रूप से भाटपाररानी क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला है और लगभग 25 वर्षों से नोनापार में रह रहा था। पास में स्थित दूसरी झोपड़ी सुरक्षित बच गई। जहां परिवार के अन्य लोग सो रहे थे।
आग बुझाने में जुटे ग्रामीण पहुंची पुलिस और दमकल टीम

आग की लपटें उठते ही सुमित, बोतल तिवारी, कुंदन और अंकित समेत गांव के कई लोग मदद के लिए आगे आए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। वही मौके पर दो एंबुलेंस पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपहार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। इस बीच हादसे से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आवास, राशन और पट्टे की जमीन से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से पहल की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने भी गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इस हादसे के बाद नोनापार में शोक का माहौल है। तीन लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला के स्वस्थ होने की कामना की जा रही है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh