Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गन्ना किसानों को समय से भुगतान, घट तौली पर रोक फसल सुरक्षा की उठी मांग

देवरिया।भाटपार रानी, गन्ना उत्पादक संघ, उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को टेकुआ में किसान नेता बाबूराम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए किसान नेता बाबूराम यादव ने कहा कि   गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।
बैठक में गन्ना किसानों को समय से भुगतान कराने, गन्ने की घटतौली पर प्रभावी रोक लगाने, फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
किसान नेता कामरेड साधुशरण ने बैठक में विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं पूर्व गन्ना वैज्ञानिक एवं किसान नेता चन्द्रभान यादव ने गन्ना उत्पादन, उपज, रिकवरी तथा गन्ने की विभिन्न प्रजातियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में सुल्तानपुर, फैजाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ और देवरिया सहित विभिन्न जनपदों से आए किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अयोध्यालाल श्रीवास्तव, पौहारी कुशवाहा, मायाराम वर्मा, शिवबचन, जवाहरलाल, जय सिंह, मो. इद्रीश, जवाहर शर्मा, किताब यादव, कलक्टर शर्मा, रमाशंकर गुप्ता, जगप्रवेश कुशवाहा, शिवाकांत मिश्रा सहित विभिन्न किसान नेताओं ने अपने विचार रखे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh