Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ो घरों में रहा अंधेरा, 22 घंटे से बिजली गुल

 देवरिया।पथरदेवा ,बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के टोला अमरपुर में शनिवार शाम बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक धूं-धूं कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद पूरे टोले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 22 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लगभग 100 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इनवर्टर और बैटरी भी जवाब दे चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में हो रही है। वहीं उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में जेई अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने का मामला संज्ञान में है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh