Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, वीडियो वायरल, घायल महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

देवरिया ।जनपद के लार थाना क्षेत्र की मेहरौना चौकी अंतर्गत सुतावर गांव में घर में घुसकर एक युवक द्वारा महिला के साथ कथित मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक महिला के घर में पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। घटना में महिला के घायल होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए जब मेहरौना चौकी प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और विवाद के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पीड़िता न्याय और कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh