Crime News / आपराधिक ख़बरे

एंबुलेंस के आगे चलता रहा तेज आवाज वाला डीजे, रास्ता अलग होने तक नहीं मिला साइड

नवगछिया। जानवी चौक से तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाली 14 नंबर सड़क, जो गरैया, जगतपुर और परबत्ता होते हुए आती है, पर बीती रात करीब 3 बजे का एक मामला सामने आया है। एक निजी न्यूज़ के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दृश्य में कांवरियों के साथ तेज आवाज में डीजे बजता दिखाई दे रहा है। डीजे वाहन के ठीक पीछे एक एंबुलेंस चल रही थी।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि डीजे वाहन आगे-आगे चल रहा था और उसके पीछे एंबुलेंस लगातार साइड मांग रही थी। एंबुलेंस चालक बार-बार रास्ता देने का अनुरोध करता रहा, लेकिन डीजे वाहन को साइड नहीं दिया गया। तेज आवाज में डीजे बजता रहा और एंबुलेंस को काफी देर तक उसके पीछे ही चलना पड़ा।

आखिरकार जब रास्ता दुर्गा स्थान चौक के पास अलग हुआ, तभी एंबुलेंस को साइड मिल सका। एंबुलेंस में मरीज था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन चालक के बार-बार साइड मांगने का दृश्य जीएस न्यूज़ के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

डीजे वाहन पर “प्रिंस डीजे एंड साउंड सर्विस, आलमनगर, मधेपुरा” लिखा हुआ था। प्रशासन की ओर से डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद रात करीब 3 बजे तेज आवाज में डीजे बजने और एंबुलेंस को साइड नहीं दिए जाने की घटना गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh