बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर पर पहुंचे सगड़ी तहसीलदार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
•गंगापुर, आरजी पूरैनिया और मलहपुरवा में लिया बाढ़ का जायजा; कल लगेगा हेल्थ कैंप, अतिरिक्त नावों की व्यवस्था के निर्देश
आजमगढ़। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते सगड़ी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
तहसीलदार गंगापुर, आरजी पूरैनिया और आरजी मलहपुरवा गांव पहुंचे। संपर्क मार्गों पर अधिक पानी होने के कारण उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सामने आ रही हैं।
तहसीलदार ने ग्रामीणों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
कल लगेगा स्वास्थ्य कैंप
नवीन निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि कल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाएगी। स्वास्थ्य टीम ग्रामीणों की जांच करने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण भी करेगी।
उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो को निर्देश दिया कि जरूरत वाले स्थानों पर अतिरिक्त नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
सरयू के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी परेशानी
बताया जा रहा है कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सगड़ी तहसील क्षेत्र के कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार नाव एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
GGS NEWS 24 | बाढ़ प्रभावितों की आवाज, प्रशासन तक पहुंचाए हर खबर




















































Leave a comment