पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के बिछड़े साथी आलोक सिंह की घर वापसी साथ देने का लिया संकल्प
दीदारगंज, आजमगढ़। मार्टिनगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के करीबी साथी आलोक सिंह पुष्पनगर इन दिनों मुंबई यात्रा पर हैं। इस दौरान वह पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान आलोक सिंह पुष्पनगर ने कहा कि आगामी मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वह अपने बड़े भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को पुनः प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “किसी भी विषम परिस्थिति में मैं अपने बड़े भाई का साथ नहीं छोड़ूंगा और उन्हें दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”
आलोक सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जो भी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हुए थे, वे अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह हर परिस्थिति में ठाकुर मनोज सिंह के साथ हैं और आगामी चुनाव में उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
फिलहाल आलोक सिंह पुष्पनगर और पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह मुंबई में साथ-साथ यात्रा कर रहे हैं। दोनों की इस यात्रा को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




















































Leave a comment