Crime News / आपराधिक ख़बरे

जमीनी विवाद में घर में घुसकर पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप, महराजगंज पुलिस ने 48 वर्षीय राकेश कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को ग्राम बांसथान निवासी बलराम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण एकराय होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया।

मारपीट के दौरान वादी के पिता के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर बेहोश हो गए। तहरीर में घर के सामान में तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले में थाना महराजगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 205/26 के तहत धारा 3(5), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3), 324(4), 333 बीएनएस में कमल सिंह, राकेश सिंह, अंकित सिंह, आयुष सिंह, शिवांगी सिंह, विध्यवाशिनी सिंह, मानसी सिंह एवं अनिता सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

सहदेवगंज मोड़ से गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने कार्रवाई की।

23 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक कलाप कलाधर त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त राकेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रामानन्द सिंह, निवासी ग्राम बांसथान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को सहदेवगंज मोड़ से दोपहर 12:17 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: राकेश कुमार सिंह
पिता: स्वर्गीय रामानन्द सिंह
निवासी: ग्राम बांसथान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
उम्र: करीब 48 वर्ष

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार राकेश कुमार सिंह के विरुद्ध महराजगंज थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—

  1. मु0अ0सं0 205/26, धारा 3(5)/109(1)/110/115(2)/352/351(3)/324(4)/333 बीएनएस।
  2. मु0अ0सं0 132/25, धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी, कांस्टेबल मनीष विश्वकर्मा एवं कांस्टेबल अंजुम रजा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़ की हर खबर पर पैनी नजर


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh