डीएम एवं एसपी ने दोहरीघाट के गौरी शंकर घाट, मंदिर एवं बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण। सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया।
घोसी। दोहरीघाट। बाढ़ और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाते हुए डीएम मऊ आनंद वर्धन तथा एसपी कमलेशबहादुर ने घोसी के एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट एवं कटान प्रभावित ऐतिहासिक गौरी शंकर घाट के साथ अन्य स्थानों पर बाढ़ एवं कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिया कि स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं, एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधाओं का ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान
डीएम ने घाटों की सुरक्षा और सरयू नदी के जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को को कटान की जगहों पर कटान रोधी व्यवस्था के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
बैरीकेडिंग व गोताखोरों की तैनाती श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर मजबूत बैरीकेडिंग कराने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त गोताखोरों व नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था कटान प्रभावित गौरी शंकर घाट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और रात के समय बेहतर प्रकाश (लाइटिंग) का प्रबंध करने के सख्त निर्देश दिए।
एसपी कमलेशबहादुर ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमित गश्त बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया।
इस दौरान एसडीएम घोसी अशोक कुमारसिंह, सीओ जितेंद्रसिंह, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग के अधिकारी,एसएचओ दोहरीघाट और स्थानीय तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।





















































Leave a comment