इहमाई पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
दीदारगंज -आजमगढ़ ।रविवार को शाहगंज स्थित शाहगंज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के सभागार में इहमाई के नव नियुक्त मंडल प्रभारी इहमाई वाराणसी डा०अशफाक अहमद एवं जिला प्रभारी इहमाई जौनपुर डा०उमाशंकर प्रजापति को समारोहपूर्वक प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डा०एम एच इदरीसी ने इन दो लोगों के नाम की घोषणा पूर्व में ही कर चुके थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा 0 ए के गुप्ता शाहगंज रहे जिनका माल्यार्पण कर करतल ध्वनि के बीच स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों का आह्वान किया कि आप सभी लोग अपने बोर्ड पर अपना नाम और इलेक्ट्रो होम्योपैथ अवश्य लिखें तथा इलेक्ट्रो होम्योपैथी से ही मरीजों का इलाज करें और अपनी अलग पहचान बनायें। प्राचार्य डा 0 एस एन राय ने कार्यक्रम में उपस्थित इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डा 0 अभिमन्यु ने किया इस अवसर पर डा०रमेश राजभर, डा 0 विद्या सागर,डा 0 मुंशी लाल, डा 0 राम चन्दर राजभर, डा 0 एस के राय, डा 0 अशोक कुमार डा०एच एल राजभर आदि उपस्थित थे।




















































Leave a comment