Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मऊ में संत शिरोमणि रविदास समरसता कलश यात्रा का भव्य स्वागत के साथ गूंजा समरसता का संदेश
मऊ। घोसी।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से निकली 'समरसता कलश एवं रथ यात्रा' का शुक्रवार को मऊ में श्रद्वालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के शहर के प्रवेश द्वार बाढूवा गोदाम तिमुहानी पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।
जिले की विभिन्न बस्तियों व मंदिरों में भ्रमण के दौरान संत रविदास जी के समता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुन्ना दुबे, इंद्रदेव भारती, संजय पाण्डेय, सचिंद्र सिंह और संगीता द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






















































Leave a comment