Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रधान संगठन की बैठक में अपने स्वागत में बोले डॉ. रामकृष्ण यादव-प्रधानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहुगा।

घोसी।मऊ। जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक प्रमुख को प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को ब्लाक सभागार में प्रधान संगठन ब्लॉक इकाई घोसी की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक  में प्रशासक बने प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव का स्वागत किया गया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया और ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्रधानों ने जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
   बैठक की अध्यक्षता प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ डब्लू ने की। 
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और गांवों के विकास की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रधानों के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और आगे भी उनके सम्मान, अधिकार तथा विकास से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करते रहेंगे।
 ब्लाक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों को मिलने वाली सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित हैं और उनका उद्देश्य गांवों के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने प्रधानों से विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद प्रधानों ने जिला प्रशासन के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
        प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्रनाथ राय ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं जो गांवों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।
       बैठक में पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा प्रधानों के हितों से जुड़े मामलों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजभर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजयजायसवाल,उपाध्यक्ष रामाश्रय भारद्वाज, गोविंद राजभर, उमेश चौहान, विजय कुमार उर्फ मुलायम, स्वदेश यादव, दिनेश कुमार, भुल्लन चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh