Crime News / आपराधिक ख़बरे

ऑपरेशन मजनू के तहत घोसी पुलिस का अभियान, मनचलों पर सख्त कार्रवाई

घोसी।मऊ। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर घोसी पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला एसआई यशोदा के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग कर संदिग्ध युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सर्वोदय डिग्री कॉलेज, जुनियर हाइस्कूल मझवारा मोड़, मझवारा मोड़ रेलवे स्टेशन परिसर, तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना किसी उचित कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले 12 मनचलों युवकों से मुचलका भरवाया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों के चालान किए गए।पुलिस ने संबंधित युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी।
    महिला एसआई यशोदा ने बताया कि कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या उन्हें असुरक्षित महसूस कराने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
     अभियान में महिला, पुरुष,  पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh