धनौलीरामपुर में भूमि बंटवारे के विवाद के निपटारे को लेकर एसडीएम अशोक कुमारसिंह ने किया मौके का निरीक्षण
घोसी।मऊ।तहसील क्षेत्र के ग्राम धनौलीरामपुर में एक व्यक्ति एवं गांव सभा के बीच भूमि बंटवारे धारा 116 राजस्व संहिता 2006के लंबे समय से लंबित विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम अशोककुमारसिंह स्वम सम्बन्धित भूमि पर सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का भौतिक निरीक्षण कर अवश्यक जानकारी प्राप्त किया। एसडीएम ने गुणदोष के आधार पर जल्द निस्तारण की बात कही।
एसडीएम अशोककुमारसिंह द्वारा तहसील क्षेत्र के धनौलीरामपुर गांव में धारा 116 राजस्व संहिता 2006 के अंतर्गत प्रताप आदि वनाम गांव सभा के बीच भूमि विवाद को लेकर त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण हेतु मौकाi का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वादी के साथ गांव वालों की बातों को सुना और मौके पर मौजूद कानूनगो व लेखपाल को पूरी पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के कारण गांवों का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और नियमों के तहत सभी को उनका जायज हक दिलाया जाएगा। कहा कि आपसी सहमति से निर्णय अच्छा रहता है।कोई शांतिभंग या जानबूझ कर विवाद उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ एआरके सुधाकर, हल्का लेखपाल गौरव राय आदि के साथ दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment