Crime News / आपराधिक ख़बरे

चोलापुर थाना क्षेत्र में दबोचा गया में फर्जी दारोगा वर्दी पहनकर रौब दिखाना पड़ा महंगा

वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ता था और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान राजन प्रजापति के रूप में हुई है, जो वाराणसी का ही निवासी है। वह लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी पहुंच लखनऊ तक है और पुलिस विभाग में आसानी से नौकरी दिला सकता है। उसके संदिग्ध व्यवहार पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी सच्चाई सामने आ गई और उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है!!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh