Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में अब 31 निरीक्षक व उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव कई चौकी प्रभारियों और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

आजमगढ़। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कुल 31 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को मेहनगर थाने से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। मानवेन्द्र प्रताप सिंह को सेमरी चौकी से मार्टिनगंज चौकी, सूर्यपाल को कोतवाली से सेमरी चौकी तथा पंकज कुमार सिंह को मार्टिनगंज चौकी से देवगांव थाना भेजा गया है। इसी क्रम में राजेश कुमार सिंह को पल्हना चौकी प्रभारी, संदीप दुबे को गंभीरपुर चौकी प्रभारी, अभिषेक सिंह को चक्रपानपुर चौकी प्रभारी तथा दिनेश कुमार पाल को पकड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। सूरज तिवारी को रानी की सराय से वीआईपी सेल/यातायात कार्यालय तथा विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पल्हना चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। इनमें एजाज अहमद, अम्बुज कुमार राही, कलाप कलाधर त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष राय, जय शंकर सिंह, कामेश्वर त्रिपाठी, रामचरन यादव, राम सागर यादव, राम समुझ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर प्रसाद, आजाद बाबू खां, अखिलेश नारायण सिंह, प्रदीप वाजपेई, मयंक नारायण सिंह, विजय कुमार और विधनेश वर्मा सहित कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। वहीं मायापति पाण्डेय का स्थानांतरण निजामाबाद से महाराजगंज, चन्द्रजीत यादव का सिधारी से मेहनगर तथा राज बिहारी सिंह को नई तैनाती दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh