Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर में आर सी सी नाला के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बरहज अंतर्गत वार्ड संख्या 22 आजाद नगर दक्षिणी पूर्वी में हो रहे नाला निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने निरीक्षण किया नगर पालिका अध्यक्ष के साथ अवर अभियंता एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे । 
निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि नाला निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए जहां-जहां नाला निर्माण के निर्धारित चौड़ाई एवं स्टार बनाए रखते हैं चबूतरे अथवा अन्य अवरोध निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उसे नियम अनुसार हटाया जा रहा है
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है आम नागरिकों के चबूतरे को हटाए जा रहे हैं जबकि अध्यक्ष के निजी आवास के सामने स्थित चबूतरे को नहीं हटाया गया इस पर मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह आरोप पूर्णत निराधार एवं तथ्यों से परे है नाला निर्माण की ढलाई के समय तकनीकी मानकों के अनुरूप मेरे निजी आवास के सामने स्थित चबूतरे को भी हटाया जाएगा क्योंकि उसके बने रहने से नाला निर्माण प्रभावित होगा तथा निर्धारित मांगों के अनुसार निर्माण कार्य संपन्न हो सकेगा। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh