आजमगढ़: सीओ सदर आस्था जायसवाल ने किया थाना निजामाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण, आधुनिक पुलिसिंग पर दिया जोर
निजामाबाद, आजमगढ़। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने मंगलवार को थाना निजामाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सीओ सदर ने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क (मिशन शक्ति), सीसीटीएनएस कक्ष, सीसीटीवी व्यवस्था, भोजनालय, विवेचना कक्ष, बैरक सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती आस्था जायसवाल ने सभी विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों को ई-साक्ष्य ऐप, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, सीईआईआर पोर्टल, 1090 तथा i-RAD ऐप समेत अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से विवेचनाओं में पारदर्शिता आएगी और मामलों के निस्तारण में तेजी होगी। विशेष रूप से साइबर अपराध और महिलाओं से संबंधित मामलों में इन पोर्टलों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
सीओ सदर ने थाने पर आने वाली जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।

























































Leave a comment