मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटा नगर पंचायत प्रशासन, ताज़िया मार्ग पर डलवाई जा रही राबिश
घोसी।मऊ। आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एवं पीस कमेटी में एसडीएम अशोककुमारसिंह के निर्देशानुसार घोसी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बड़ागांव स्थित ताज़िया मार्ग पर सड़क को समतल एवं ताजियों को लेकर नगर पंचायत की ओर से राबिश गिरवाई जा रही है।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर ताज़िया मार्ग में पड़ने वाले ऊबड़ खाबड़ मार्ग पर राबिस गिरा कर यह कार्य कराया जा रहा है ताकि मोहर्रम के दौरान ताज़िया जुलूस के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और लोगों को बेहतर मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।
राबिश गिराने का कार्य वार्ड के सभासद प्रतिनिधि फ़िरोज़ हैदर की मौजूदगी में कराया गया। उन्होंने मौके पर कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित कमियों को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। जिससे कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके।
























































Leave a comment