Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया जनपद के समस्त स्थान पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कोतवाली पर वह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा थाना भलुअनी पर सुनी गई जन समस्याएं जनपद के समस्त स्थान पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया समस्त स्थान पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कई समस्याओं का निस्तारण कराया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने संवेदनशीलता बढ़ाने एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर अध्यक्ष सिस्टम के तहत समस्त स्थान पर हल्का प्रभारी वह बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने हलके में बीट लगाकर जन समस्याओं को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी कराया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक थाना कोतवाली पर जन समस्याएं सुनी एवं संबंधित उसे समय से निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त स्थान पर 231 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 69 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण है राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम में गठित की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh