Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आरोप सीएचसी लार में डॉक्टर न होने से मासूम की हुई मौत, पीड़ित पिता ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

देवरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार से एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम धमौली के रहने वाले अरविंद कुमार पांडे ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का बेहद गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक बच्चे के पिता अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि वे अपने बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वहां की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता के मुताबिक, आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद अस्पताल में कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh