Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हत्या के प्रयास केआरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार मदनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव 28 वर्ष राम ध्यान यादव 23 वर्ष एवं जय हिंद यादव 33 वर्ष निवासी गायघाट टोला रामपुर थाना मदनपुर के रूप में हुई है। 
पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को राधेश्याम यादव निवासी गायघाट टोला रामपुर ने थाना मदनपुर में तहरीर देकर बताया था कि 10 जून को खेत में मेंड़ बांधने के दौरान विवाद हुआ था आप है कि राहुल यादव ने गाली गलौज करते हुए विरोध किया और उसी शाम को आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बादी के घर पहुंच गए वहां बादी एवं परिजनों के साथ मारपीट की गई जिसमें बादी के नाती के सिर पर गंभीर और जानलेवा चोट आई।
इस मामले में थाना मदनपुर पर मुकदमा संख्या 53/2026धारा191(2)191(3)109(1)117(2)115(,(2)352एव351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पुलिस ने ग्राम गायघाट टोला रामपुर मैं ताबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है आरोपी राम ध्यान यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया उनके खिलाफ वर्ष 2023,24 और 2025 मैं मारपीट एवं अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं 
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव हेड कांस्टेबल रामजी राम सिपाही धीरज कुमार, बहादुर यादव,दिनकर सिंह, एवं अंकित कुमार यादव शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh