सहिजना गांव के नाला की सफाई अबतक न होने से किसान चिंतित
दीदारगंज -आजमगढ़ ।विकास खंड व तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज के सहिजना गांव स्थित नाला गाटा संख्या 315 में तमाम बनिस्पतियों के उग जाने से और गांव के कुछ लोगों द्वारा नाला में लगातार कूड़ा करकट को फेके जाने के कारण गांव की जल निकासी के लिए बनाया गया नाला वर्षो से जाम हो गया है जिससे जल निकासी के लिए किसानों को चिंता सताने लगी है अभी बरसात होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं अगर समय से नाला की सफाई हो जाती तो जल निकासी से निजात मिल जाती। पिछले वर्ष 2025में जल निकासी सही ढंग से नहीं हो पाई थी जिसके कारण कुछ किसानों की रोपी गई धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई थी।इस बार किसानों को पुनः चिंता सता रही है कि बरसात हो जाने पर कहीं फिर रोपाई करने पर धान की फसल बर्बाद न हो जाए।इस लिए गांव के किसान मोहम्मद मोअज्जम खान, शैलेष मौर्य, जलालुद्दीन,फिरतू यादव,अफजल, रमेश मौर्य आदि ने नाला के शीघ्र साफ सफाई की शासन प्रशासन से मांग की है।सचिव ग्राम्य सहिजना राम वेलास ने बताया कि दस दिन के अंदर ही नाला की साफ-सफाई करा दी जाएंगी।






















































Leave a comment