आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोच नोचकर किया लहूलुहान ग्रामीणों में दहशत। घायल बंदर को बचाने के लिए ग्रामीणों पुलिस और वन विभाग ने घंटों किया रेस्क्यू।
अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के आतंक का भयावह मामला सामने आया। गांव में पहुंचे एक बंदर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया।आवारा कुत्तों का खूनी आतंक बंदर को नोच नोचकर किया अधमरा कुत्तों के झुंड ने बंदर पर बोला हमला गंभीर हालत में वन विभाग ने कराया रेस्क्यू। घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। कुत्तों के हमले में बंदर का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं। घायल बंदर चलने फिरने में असमर्थ हो गया।घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों के झुंड से बंदर को बचाया और इसकी सूचना थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही थाना राजेसुल्तानपुर से क्षेत्रिय दरोगा अजय कुमार यादव, दिवान ध्रुव कुमार चौकीदार विवेका मौर्या मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग की टीम से प्रदीप चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे।घायल बंदर को पकड़ना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल की सहायता से बंदर को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए तेन्दुआईकला चोरमरा पशु अस्पताल ले जाया गया।पशु अस्पताल कमालपुर पिकार के डॉक्टरों द्वारा घायल बंदर का प्राथमिक उपचार किया गया। बंदर को दवा इंजेक्शन एवं आवश्यक इलाज दिया गया।ब्लॉक तेन्दुआईकला चोरमरा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.रवीन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा घायल किए गए बंदर का उपचार कर उसे सुरक्षित वन विभाग की तेन्दुआ कला नर्सरी में रखा गया है जहां उसकी निगरानी की जा रही है।ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड अब जानवरों के साथ साथ इंसानों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।


























































Leave a comment