Latest News / ताज़ातरीन खबरें

8 सूत्री मांग को लेकर भाकपा ने विद्युत विभाग को दिया ज्ञापन

देवरिया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जिला काउंसिल सदस्य दर्शन प्रजापति के नेतृत्व में बाईपास से नारे लगाते हुए विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर धरना दिया और बड़े बाबू  राजकुमार यादव को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर बदलने, बिजली का निजीकरण रोकने, किसानों के नलकूप पर मीटर न लगाने, गरीबों का बिजली बकाया माफ करने और विभाग में कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग की। साथ ही खेतों से गुजर रहे विद्युत पोल का मुआवजा देने, 300 यूनिट बिजली निःशुल्क करने, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने तथा विद्युत कटौती बंद कर निर्धारित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।दर्शन प्रजापति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर जिला सचिव अरविंद कुशवाहा, हरिबंध प्रसाद, शीला देवी, संपति देवी, कुसमी देवी, विजय यादव, फूलन देवी, सोनम सिंह, कुसुमावती देवी, सुभावती देवी, सुदर्शन प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh