Crime News / आपराधिक ख़बरे

हत्या के मामले में नामजद चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा।

देवरिया। भाटपार रानी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भाटपार रानी पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस नेट पारित कार्यवाही करते हुए चार नामजद आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आशिक अंसारी नईम अंसारी कमाल अंसारी तथा दीपक गोड़ शामिल है
पुलिस के अनुसार 30 मई को सवरेजी पुल के समीप गंडक नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव की पहचान बड़का गांव निवासी 22 वर्षीय सुशील साहनी के रूप में हुई। मामले की जांच के दौरान मृतक के भाई संदीप साहनी ने तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
जांच में सामने आया कि 28 मई को सुशील साहनी अपने परिचितों के साथ धरमखोर दूबे गांव गया था, जहां शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गंडक नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh