Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूपी बोर्ड की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा आराधना कुमारी को डीएम ने किया सम्मानित

देवरिया ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्रा आराधना कुमारी को सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। आराधना कुमारी, पुत्री/छात्रा मनोज कुमार, निवासी राघवनगर, देवरिया एवं जोनिया इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया की कक्षा 12 की छात्रा हैं, जिन्होंने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
        जिलाधिकारी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
       जिलाधिकारी ने कहा कि उसकी सफलता जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh