नगर में गिरी आकाशीय बिजली
देवरिया।आज तेज आंधी-बारिश के दौरान बरहज नगर क्षेत्र आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। गनीमत रहा कि उसे समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था
बरहज नगर के दोपहर में आकाशीय बिजली गिरी लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
रुद्रपुर मार्ग स्थित तिराहे के पास रहने वाले शत्रुघ्न सिंह पुत्र स्व. सीताराम सिंह के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली से मकान की छत में कई जगह दरारें पड़ गईं और छत से पानी टपकने लगा।
वज्रपात के प्रभाव से घर में लगे इनवर्टर और बैटरी से तेज आवाज आने लगी। परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली के तार अलग किए, जिससे इनवर्टर और बैटरी में ब्लास्ट होने से बच गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित शत्रुघ्न सिंह ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



























































Leave a comment