Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेहनाजपुर पुलिस ने नष्ट की 1 लाख की अवैध शराब और ताड़ी, 10 मुकदमों में बरामद 120 लीटर माल किया विनष्ट

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मालों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेहनाजपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त अवैध देशी शराब एवं ताड़ी का विनष्टीकरण कराया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में 9 मई 2026 को थाना मेहनाजपुर परिसर में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10 मुकदमों में बरामद लगभग 90 लीटर अवैध देशी शराब तथा 30 लीटर ताड़ी नष्ट कराई गई। नष्ट किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

विनष्टीकरण की कार्रवाई उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेण पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जब्त शराब और ताड़ी को जमीन में गड्ढा खोदकर नियमानुसार नष्ट किया गया तथा पूरी प्रक्रिया शासनादेश के अनुरूप पूर्ण कराई गई।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh