जिलाधिकारी देवरिया से नगर पालिका अध्यक्ष नेकी शिष्टाचार भेंट।
देवरिया।जनपद देवरिया के नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी जी से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल जी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के समग्र विकास, नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, साफ-सफाई, सड़क, जलनिकासी, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में जिले के समस्त सम्मानित नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण भी उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने जनपद देवरिया एवं अपने-अपने नगर पालिका व नगर पंचायत को विकास, सुशासन एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जिलाधिकारी महोदय के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।





















































Leave a comment