Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिलापट्ट स्थापना समारोह एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

देवरिया बरहज। जी.एम. अकादमी बरहज में शिलापट्ट स्थापना समारोह एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध (10+2) यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।
29 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी (आईएएस), प्रबंध निदेशक, पी.सी.एफ. उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों में राजेश कुमार सिंह (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया; विपिन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी बरहज; डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी (यूपीएमएसएससीबी प्रयागराज एवं प्राचार्य, एलपीकेआईसी सरदारनगर, गोरखपुर) तथा श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बरहज शामिल रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आंजनेय दास जी महाराज (पीठाधीश्वर आश्रम, बरहज) ने की। प्रबंधक डॉ. प्रकाश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के नए शिलापट्ट का अनावरण कर संस्था की उपलब्धियों को चिरस्थायी रूप दिया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का आधार है और ऐसे संस्थान समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण गुणवत्ता की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. अजय मिश्र, दिनेश मिश्र, मोहन द्विवेदी (प्रधानाचार्य, जी.एम. अकादमी सलेमपुर शाखा), सुनील मणि, विनोद मिश्र, भूपेंद्र मिश्र (प्रबंधक, सेंट पॉल सलेमपुर), संतोष मिश्र, राजीव शुक्ला, आर.के. मणि, कैप्टन शैलेन्द्र त्रिपाठी, नमोनारायण (नवजीवन सलेमपुर), पूजा मिश्रा, प्रिया सिंह, प्रीति सिंह, छोटी रावत डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, डॉक्टर गंगाधर मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, भाजपा नेता निशिकांत दीक्षित, रामनिवास उपाध्याय, सचिन सिंह ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh