Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आंधी और बेमौसम वर्षा से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे आयी आंधी और बे मौसम हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही है खेत में कटकर पड पड सरसो की फसल तथा कुछ किसानो की खेत में कटकर बोझ बांधकर मड़ाई के लिए रखी गई गेहूं की फसल नष्ट हो गई है साथ ही साथ पक कर तैयार गेहूं की फसल जिनकी  चंद दिनों में कटाई होने वाली थी वह भी नष्ट होने के कगार पर पहुंच  गई है कुछ किसानों की गेहूं कीफसल खेत में गिर भी  गई हैं जिससे किसानों के खून और पसीने की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो गई हैं जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh