Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूजन हवन कन्या पूजन सहित संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र का कार्यक्रम संपन्न

देवरिया।सरयू सलिला के तट पर स्थित माता चंडी जी के मंदिर पर अष्टमी की रात्रि को महानिशा पूजा एवं चैत्र रामनवमी पर कन्या पूजन भोजन दक्षिण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ महानिशा पूजा में अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज एवं श्री चंडी माता हनुमान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनय मिश्र, अर्जुन यादव, दीपक पांडे, पंचानंद पांडे, आलोक प्रकाश गौड़, अनमोल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, साहित सैकड़ो की संख्या में महानिशा पूजा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग सम्मिलित हुए पूजन होने का कार्यक्रम आचार्य ओंकार नाथ तिवारी द्वारा पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया आज नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर पूरे विधि विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ कन्या पूजन के इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh