प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के बीच हुआ संपन्न। भए प्रगट कृपाला आरती के साथ गूंजायमान हो उठा आश्रम परिसर
देवरिया।नगर में जगह-जगह मनाया गया प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज ने श्री राम जन्म की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम होने के साथ-साथ मानव मूल्यों की रक्षा करने वाले थे वह इस धरती पर धर्म की ध्वजा को स्थापित किया और एक मानव के रूप में कैसे रहना चाहिए इसका बहुत सुंदर पुराना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परशुराम पाण्डेय जी ने श्री रामचरितमानस के आधार पर राम जन्म की कथा प्रस्तुत की अन्य भक्तगण संगीत और भजन प्रस्तुत किया।
ओमप्रकाश द्विवेदी,मंगल मणि त्रिपाठी, राम श्रृंगार पाण्डेय, अभय कुमार पाण्डेय, सुजीत सोनी, अनमोल मिश्रा, सुशीला, इस्रावती, शशि कला, छोटी, पूजा, मानस मिश्रा आदि भक्ति गण उपस्थित रहे। दूसरी तरफ नगर पालिका स्थित जहाज घाट पटेल नगर मध्य में श्री राम मंदिर एवं आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर के मुख्य हनुमान उमाशंकर जायसवाल एवं पुजारी संजय मिश्रा द्वारा भगवान का पूजन अर्चन किया गया भगवान प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपरांत भव्य आरती घट घड़ियाल संख ध्वनि से पूरा वातावरण राम मय हो गया इस अवसर पर मुकेश शर्मा, अंजली पांडे ,अजय गुप्ता, गुड्डू जायसवाल ,आदित्य पांडे , पूर्णमासी गोड़ ,राम लखन पांडे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

























































Leave a comment