Crime News / आपराधिक ख़बरे

पीड़ित पिता ने कहाँ कि,मेरे नाबालिग बेटे के साथ मारपीट ,अप्राकृतिक यौन शोषण हुआ, पीड़ित पिता ने थाने में दी लिखित शिकायत, एसएचओ ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर क्षेत्र के ग्राम लोनियाडीह निवासी अबु जैद पुत्र अकील ने अपने 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ हुए मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में थाना फूलपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के अनुसार, घटना 24 मार्च 2026 को हुई जब उनका बेटा किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और बेवजह मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। घायल अवस्था में घर पहुंचने पर बच्चे ने परिवार को पूरी घटना बताई।प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के समय कुछ अन्य लोगों ने भी आरोपियों का साथ दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की तरफ से लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में थाना फूलपुर पुलिस का कहना है कि कल शाम को ही एसएचओ ने मामले की जांच का निर्देश दे दिया है। अगर शिकायत सही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को आज सुबह थाने बुलाया गया है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh