गोंड समाज के हाेली मिलन समारोह में मनमोहक प्रस्तुति
मऊ। घोसी ।अखिल भारत वर्षीय गोंड महा सभा की ओर से रविवार को सुंदर नगर स्थित गोंड भवन में गोंडवाना छात्रों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवरिया जनपद के मुंडेरा से आए आदिवासी बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि बच्चों के होली मिलन समारोह में प्राकृतिक की सौंदर्यता का वर्णन अद्भुत है। कहा कि ये बच्चे निश्चित रूप से अपनी सभ्यता व संस्कृति को विकसित करने व अपनी परंपरा को आने वाली पीढ़ि में विकसित करेंगे। कहा कि इनकी सोच में देश के प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। इन्हें इन कलाओं से जोड़े रखने वाले बधाई के पात्र हैं। इसके पूर्व बच्चों ने होली मिलन में शामिल हुए अतिथियों का तिलक लगा कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन डा. शिवमुनी गोंड व संचालन कृपाल गोंड ने किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार, गोंडी धर्माचार्य सुदेश मरावी, डा चन्द्रसेन आदित्य गोंड, श्वेता गोंड, नवीन गोंड, अनुष्का गोंड,आर्यन गोंड, मुस्कान गोंड, रीतू गोंड, सौरभ गोंड, रोहित, प्रतीक, आर्यन गोंड आदि उपस्थित रहे।
























































Leave a comment