ट्रिनिटी स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास के बीच संपन्न
देवरिया।जनपद के मईल क्षेत्र के क्षेत्र के ट्रिनिट विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्ष उल्लास के बीच मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सहाय कुशवाहा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता देशभक्ति आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया विद्यालय की नर्सरी की छात्रा कु0 वैष्णवी तिवारी ने दर्शक दीर्घा के बीच मैं बेटी हूं मैं बहन हूं मैं नारी हूं पर सुंदर ढंग से अपना भाषण प्रस्तुत किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन की विद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन करते हुए कुमारी वैष्णवी तिवारी की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक अभिनव सिंह ने कहा कि वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मंच देना सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों के लिए प्रेरणा उत्पन्न करना है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अभिनव सिंह द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अशोक सिंह ,ज्ञानेंद्र तिवारी, उपासना मिश्रा ,पूजा पासवान, मुन्ना यादव, किरण यादव, ममता पासवान ,अमूल सिंह, सतीश यादव, सृजन देवान सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण काफी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव देवयान ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन अमित त्रिपाठी ने किया।























































Leave a comment