आजमगढ़ पुलिस का बड़ा कारनामा: 88 लाख के 352 मोबाइल बरामद 27 माह में 10 करोड़ से अधिक के 4172 फोन स्वामियों को लौटाए
आजमगढ़, :जनपद पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए अप्रैल 2026 में कुल 352 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 88 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरवरी 2024 से जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते हैं, जिसके बाद सीसीटीएनएस प्रभारी के नेतृत्व में टीम तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करती है।
📊 रिकॉर्ड उपलब्धि:
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 959 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपये है। वहीं पिछले 27 महीनों में 4172 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक है।
सबसे अधिक 45 मोबाइल फोन थाना महराजगंज द्वारा बरामद किए गए। इसके बाद मुबारकपुर (34), रौनापार (26), सरायमीर (19) और निजामाबाद (18) का स्थान रहा। अन्य थानों में भी सक्रियता दिखाई दी, जिनमें जहानागंज (16), देवगांव (15), जीयनपुर (15), रानी की सराय (15), फूलपुर (15), गम्भीरपुर (14), सिधारी (14), बिलरियागंज (13), अहरौला (12), मेहनगर (12), अतरौलिया (11), कन्धरापुर (10), बरदह (10), कप्तानगंज (10), कोतवाली (8), तरवां (6), मेहनाजपुर (5), तहबरपुर (4), पवई (3) और दीदारगंज (2) शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में भरोसा बढ़ा है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आजमगढ़ पुलिस की सराहना की और अभियान को सराहनीय बताया।






















































Leave a comment