पुश्तैनी जमीन पर विपक्षी का जबरन कब्जा, काटे गए पेड़।
बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुवी शेरपुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र स्व धूपनरायन तिवारी, राधेश्याम तिवारी पुत्र रामनारायन तिवारी ने आरोप लगाया है कि मेरे विपक्षियों ने पुश्तैनी आबादी की जमीन गाटा संख्या 470 पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जब हम लोग कब्जा से करने से, मना करने पर संजय तिवारी पुत्र मुरारी तिवारी, दीपक तिवारी पुत्र गणेश बिहारी तिवारी, विपुल तिवारी पुत्र स्वर्गीय संतोष तिवारी व महिलाएं आदि 20 से 25 की संख्या में एकजुट होकर मारपीट करने में आमदा हो जाते हैं । पीड़ित का आरोप है मेरे पुश्तैनी आबादी जमीन में पेड़ भी थे जो कि मेरे भी विपक्षी लोग उसको काट रहे थे हम लोग मना किया। भद्दी भद्दी गालियां देते हुए करने के लिए दौड़ा लिए हम लोग किसी तरह जान बचाकर 112 नंबर पर फोन किया और मौके पर 112 नंबर मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बूझकर थाने लेकर चली आई।
























































Leave a comment