Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

आजमगढ़, 1 मई। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही अभियुक्ता शिल्पा और अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी, जिसके तहत अब यह कार्रवाई की गई है।

व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे ग्राम खरैलिया ढाला से अभियुक्ता सुधा (21 वर्ष) पत्नी शैलेश यादव तथा अभियुक्त शैलेश यादव (25 वर्ष) पुत्र जोखन, निवासीगण अजगरा मसर्की, थाना रौनापार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त और अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला के साथ का0 अमरनाथ शर्मा, का0 मो0 जावेद एवं म0का0 प्रज्ञा यादव शामिल रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh