Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में बड़ा एक्शन कोडीन कफ: सिरप से खड़ा साम्राज्य ढहा ₹50.9 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

आजमगढ़।साइबर क्राइम पुलिस आजमगढ़ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से अर्जित करीब ₹50.9 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है। ई-कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त विकास सिंह “नरवे” की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अवैध कमाई से—
➡ पैतृक गांव नरवे में ₹27.25 लाख का मकान बनवाया
➡ लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित शालीमार प्रोजेक्ट में ₹1.61 करोड़ का फ्लैट बुक किया
➡ जिसमें ₹23.64 लाख अग्रिम जमा, जिसे अब फ्रीज कर दिया गया

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किया गया।
नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने सुनवाई के बाद संपत्तियों के जब्तीकरण का आदेश दिया।
📂 अभियुक्त पर पहले से कई मुकदमे
➡ जौनपुर (आईटी एक्ट व धोखाधड़ी)
➡ वाराणसी (NDPS व अन्य धाराएं)
➡ आजमगढ़ दीदारगंज थाना में ताजा मामला दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

 अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर आगे भी बुलडोजर जैसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh