Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत रघुनाथनगर, घाटमपुर,भेलारा स्थित श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2025-26में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था उन्हें शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत आर के पीजी कॉलेज के सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा विधायक कादीपुर राजेश गौतम ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना कर स्वागत गीत गाया गया। इसके बाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राजेश गौतम,गणेश राम सहाय विकास अधिकारी विकास खंड अखंडनगर विशिष्ट अतिथि तथा प्रबंधक डा 0 जे पी दूबे ने सम्बोधित किया। तत्पश्चात हाईस्कूल के 20 तथा इंटरमीडिएट के कुल 25मेधावियों को माल्यार्पण,मेडल
व प्रशस्ति पत्र देकर प्रबंधक ने बच्चों का हौशला बढ़ाया,साथ ही साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य, प्राचार्य तथा पत्रकारों का भी सम्मान माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा डायरी भेंट कर प्रबंधक के हाथों किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं अतिथियों तथा प्रबंधक का  प्रधानाचार्य अलखनिरंजन पाण्डेय नें आभार जताया ,इस अवसर पर नीतू सिंह, रागिनी सिंह, साक्षी दूबे ,अनूप तिवारी, शैलेन्द्र राजभर,अनुभव सिंह,अंकित दूबे,नीरज यादव,अनिल श्रीवास्तव,दिप्ती यादव,अजय,विनय प्रजापति,पवन व पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद यादव,सालिक राम यादव,विजय शंकर तिवारी, सुरेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक दूबे,विवेक दूबे, शैलेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र  विश्वकर्मा,मुक्ती नाथ, राकेश तिवारी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh