Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रुद्रपुर बस स्टेशन की स्थिति बदहाल

देवरिया।रुद्रपुर बस स्टेशन की स्थिति बदहाल हो गई है हलकी बारिश में घुटनों तक पानी भर गया है। हाईटेक बनाने का वादा फिर एक बार फेल होता नजर आ रहा है जनपद की प्रभारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जिले के विकास को लेकर दावा करते रहे लेकिन जमीन हकीकत इससे अलग नजर आ रही है शुक्रवार को सुबह हुई हल्की बारिश में ही बस स्टेशन परिसर में घुटनों तक पानी भर गया जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा पानी भर परिसर में बसों तक पहुंचना मुश्किल हो गया और लोगों को कीचड़ और जल भराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई वर्षों से सांसद विधायक और एनर्जी द्वारा बस स्टेशन को हाईटेक बनाने का दावा किया जाता रहा है लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक है फिर भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सका है तब देखना होगा की बस स्टेशन का विकास कार्य कब शुरू होता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh