Latest News / ताज़ातरीन खबरें

11000 वोल्ट का तार आईटी तार पर गिरा इसके चपेट में आने से एक आटा चक्की एवं विद्युत उपकरण सहित कीमती दुधारू भैंस की मौत, बच्चा बाल बाल बच्चा

नदवासराय (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सहुआरी गांव में शनिवार की भोर में विद्युत विभाग की धोर लापरवाही से एक दुधारू भैंस के ऊपर विद्युत तार टूट कर गिर गया जिससे भैंस बुरी तरह से झुलस गई और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। इसी लापरवाही के चलते  एक घर में भी आग लग गई जिससे भारी नुकसान हो गया।
 लोगों ने विद्युत उपकेंद्र नदवासराय को घटना की सूचना दी परंतु लगभग आधा घंटा बाद विद्युत धारा बंद की गई। स्वजन ने संबंधित पशु चिकित्साधिकारी एवं लेखपाल को सूचित कर मुआयना करवाया व आवश्यक कार्यवाही पूरी करवाई।
सहुआरी गांव निवासी पंकज यादव ने अपनी एक लाख से ऊपर कीमत की भैंस को  पशुपालनगृह के बाहर  बांधा था। घर पर शादी थी शनिवार की भोर 05:30 बजे के करीब चारा खिलाने के टाइम जैसे ही घर का एक लड़का गया तभी भैंस जोर से चिल्लाई। वह दौड़ के भैस के पास गए  तो देखा कि भैंस के ऊपर बिजली का तार जल रहा है जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई परंतु लगभग आधे घंटे तक लाइट नहीं काटी गई और भैंस की तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई भैंस की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। इसी प्रकार रामप्रवेश यादव अपनी आटा चक्की मशीन पर आटा पीस रहे थे अचानक स्टार्टर और मोटर जल गया घबराकर चक्की से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई , विद्युत की चपेट में आने से मदन यादव के घर पर भी आग लग गई जिससे कपड़े तथा गृहस्थी के कुछ सामान जलकर खाक हो गए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम तरफ एक विद्युत पोल लगाया गया है जिस पर 11000 वोल्ट तथा 440 वोल्ट दोनों का विद्युत तार एक ही पोल पर लगा हुआ है भोर में अचानक 11000 वोल्ट में शॉर्ट सर्किट हुई और तार 440 वोल्ट पर  गिर गया जिससे पूरे तार में चिंगारी निकलने लगी जिसके  चपेट में आकर भैंस मर गई तथा इसी गांव के मदन यादव के घर भी बिजली शार्ट सर्किट आग लग गई जिससे भारी नुकसान हो गया। लोगों ने बताया कि इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं विभाग को कई बार बताया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बाबत अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र नदवासराय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मौके की जांच की जा रही है संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी पीड़ित ने
धौरहरा भातकोल के पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर राजेश कुमार यादव एवं संबंधित लेखपाल को सूचित कर पंचनामा, पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्यवाही की । डाक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि पशु पालक को अहेतुक सहायता राशि दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।पिडित पंकज यादव ने इसकी लिखित सूचना तहसील दिवस एवं  कोतवाली मुहम्मदाबाद को दे दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh