फूलपुर के खेतापटी गांव का गेंहू का खेत बना आकर्षण का केंद्र
दीदारगंज -आजमगढ़ । विकास खंड फूलपुर क्षेत्र के खेतापटी गांव निवासी उपेंद्र नारायण सिंह एडवोकेट की गेंहू की फसल बनी आकर्षण का केंद्र।दिन प्रतिदिन क्षेत्र के दर्जनों किसान दर्शक बनकर उपेंद्र नारायण सिंह द्वारा बोई गई गेहूं की फसल गंगा कावेरी को देखने आते रहते हैं इन्होंने एक किलोग्राम गंगा कावेरी गेंहू का बीज पंजाब प्रांत से ढाई हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मंगवाया था और नवम्बर माह में एक किलोग्राम बीज से पांच बिसवा गेहूं की बुवाई की। वर्तमान समय में फसल की बालियां बारह इंच से तेरह इंच तक के बीच में हैं जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जिसे लोग देखने के लिए आते हैं कृषक उपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि पांच बिसवा बोई गई गंगा कावेरी से
लगभग चार कुंटल गेहूं की उपज होने की उम्मीद है।इनका कहना है कि भविष्य में हम गंगा कावेरी गेंहू की बुवाई करेंगे और क्षेत्रीय किसान भाईयों से भी अपील करते हैं कि अधिक पैदावार के लिए गंगा कावेरी गेंहू की बुवाई करे और अच्छी आमदनी हासिल करें।



















































Leave a comment