Education world / शिक्षा जगत

राजनीति विज्ञान विभाग के मेधावियों ने रचा इतिहास, टापर्स किये गए सम्मानित

देवरिया।स्थानीय बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी.कालेज आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सत्र 2024–25, 2023–24 एवं 2022–23 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को महाविद्यालय में हुए पुरातन छात्र सम्मेलन में सम्मानित किया गया। तीनों सत्र में विद्यार्थियों ने उच्च सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
   सत्र 2024–25 में प्रथम स्थान पर कु० संजू यादव पुत्री इंद्रमणि यादव तथा कु० नंदिता पुत्री रामकृपाल (7.52 सीजीपीए) रहे। द्वितीय स्थान पर रितु सिंह पुत्री राजेश सिंह एवं कु० श्वेता विश्वकर्मा/ कृष्णकुमार विश्वकर्मा (7.47 सीजीपीए) रहे, जबकि तृतीय स्थान पर अंशिका सिंह पुत्री विजय प्रताप सिंह (7.36 सीजीपीए) को सम्मानित किया गया।
सत्र 2023–24 में प्रथम स्थान महिमामा पाण्डेय पुत्री आशुतोष पाण्डेय (7.68 सीजीपीए) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अनूप कुमार गुप्ता पुत्र शिवनाथ गुप्ता (7.45 सीजीपीए) तथा तृतीय स्थान जागृति उपाध्याय पुत्री शशांक शेखर उपाध्याय, ज्योति शुक्ला पुत्र प्रेमचंद्र शुक्ला एवं संगम कुमार पुत्र रामभुवन प्रसाद (7.44 सीजीपीए) को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार मिला।
  सत्र 2022–23 में प्रथम स्थान कु० प्रीति/ करुणाशंकर (7.75 सीजीपीए) एवं कु० दीक्षा पुत्री कालकांत कुशवाहा (7.75 सीजीपीए) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुन्दरम् तिवारी पुत्र अखिलानंद तिवारी (7.60 सीजीपीए) तथा तृतीय स्थान रविन्द्र कुमार सोनकर (7.10 सीजीपीए) को प्राप्त हुआ था जिन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ.अरविन्द पाण्डेय ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण परंपरा का भी प्रमाण है।
महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh