Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एडीएम व एएसपी ने पुलिस बल के साथ लार मेहरौना में किया फ्लैग मार्च, त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
देवरिया लार । होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह व एएसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ लार नगर और मेहरौना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आमजन से शांति,सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। इस दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ,क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, लेखपाल पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।























































Leave a comment