Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहीं रहे सेवानिवृत्ति कुलपति डॉक्टर चंद्रदेव सिंह

बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी सेवानिवृत्ति कुलपति डॉक्टर चंद्रदेव सिंह जिनकी उम्र 70 वर्ष थी। जिनका मंगलवार की सुबह 5:30 गोरखपुर एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिससे क्षेत्र के लोगों और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।जानकारी के अनुसार डॉक्टर चंद्रदेव सिंह  असिस्टेंट प्रोफेसर से कुलपति  के पद को सुशोभित किया ।उन्होंने ए पी एस विश्वविद्यालय रीवा, मध्य प्रदेश से शिक्षक कार्य आरंभ करके शिक्षा जगत के सर्वोच्च पद कुलपति, इंदिरा गांधी जनजाति केंद्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश के पद को सुशोभित किया। वे परिवार सहित वाराणसी में रहते थे। लेकिन उनका लगाव हमेशा गांव से रहता था।  उनके  परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र व एक पुत्री है। उनके पुत्र डॉ गौरव सिंह गोरख विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर है ,उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर होगा। इस मौके पर उनके बड़े भाई सूर्यनाथ सिंह रामपाल सिंह, प्रभुनाथ सिंह पप्पू, समीर सिंह सुरेश पांडे, रंजीत पाठक आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh